{"_id":"6241c61c8fcdd0575838a384","slug":"missing-couple-found-since-1-february-both-were-taken-hostage-in-basement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में दबंगई: एक फरवरी से लापता दंपती मिले, बेसमेंट में दोनों को बनाया गया बंधक, आरोपी ही थाने लेकर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में दबंगई: एक फरवरी से लापता दंपती मिले, बेसमेंट में दोनों को बनाया गया बंधक, आरोपी ही थाने लेकर पहुंचे
Mon, 28 Mar 2022 08:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 28 Mar 2022 08:01 PM IST
सार
जरीफनगर थाना क्षेत्र में विक्षिप्त दंपती को घर के बेसमेंट में बंधक बनाकर जमीन का बैनामा करा लिया गया। थाना पुलिस ने बहन की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र समेत दूसरे समुदाय के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों एक फरवरी से लापता थे। दवाब पड़ने पर आरोपी ही दोनों को थाने लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
लापता दंपती मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में विक्षिप्त दंपती को दबंगों ने घर के बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा। दोनों एक फरवरी से लापता थे। बहन ने भाई-भाभी की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई थी। मामले को लेकर दवाब बढ़ता देखकर आरोपी दोनों को थाने लेकर पहुंचे हैं। आरोप है कि दबंगों ने दोनों को बंधक बनाकर जमीन का बैनामा करा लिया है। पुलिस ने तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जरीफनगर थाना क्षेत्र में विक्षिप्त दंपती को घर के बेसमेंट में बंधक बनाकर जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। जरीफनगर थाना पुलिस ने बहन की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र समेत दूसरे समुदाय के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बहन का आरोप है कि उसके भाई और भाभी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों एक फरवरी से लापता थे। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी लिखी थी। मामले को लेकर शक होने पर दबाव बना तो आरोपी ही दंपती को लेकर थाने पहुंच गए। आरोप है कि जमीन का बैनामा करा लिया है। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन