फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   misdeed with 80 year old woman in badaun fir registered

बदायूं: वजीरगंज में 80 साल की महिला से नाती ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Mon, 02 Aug 2021 03:08 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 03:08 AM IST
सार

महिला ने जिस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वह रिश्ते में महिला का नाती है। 

विज्ञापन
misdeed with 80 year old woman in badaun fir registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला से नाती ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक हलवा खिलाने के बहाने दादी को अपने घर ले गया था। पुलिस ने महिला की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


यह घटना शनिवार रात की बताई जाती है। वृद्ध महिला के मुताबिक वह अपने घर में बैठी थी। तभी चचेरे देवर का 35 वर्षीय बेटा महिला के पास पहुंचा। उसने पहले खाना खाने के बारे में पूछा। वह काफी देर तक इधर-उधर की बातें करता रहा। बाद में बोला कि उसके घर पर हलवा बना है। हलवा बहुत अच्छा है। दादी चलो चलकर थोड़ा खा लो। दादी ने पहले मना किया। जब उसने जिद की तो महिला साथ चली गई।
विज्ञापन


उस वक्त आरोपी के घर में बाकी कोई मौजूद नहीं था। महिला उसके कहने पर घर में चारपाई पर जाकर बैठ गई। तभी आरोपी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि बुजुर्ग होने की वजह से वह आरोपी का विरोध नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बाद में युवक ने चुप रहने की धमकी देकर पीड़ित को घर भेज दिया। महिला ने परिजन को घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार दोपहर तक आरोपी युवक के परिवार वाले पीड़ित को मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। शाम को महिला ने थाने जाकर तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 


वजीरगंज थाना क्षेत्र की 80 साल की महिला ने परिवार के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और महिला का रिश्ता दादी नाती का बताया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई उसके आधार पर होगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed