फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants put Islamic flag on top of saffron flag on the tower in Budaun

Budaun News: शरारतीतत्वों ने टावर पर भगवा ध्वज के ऊपर लगाया इस्लामिक झंडा, लोगों में रोष, पुलिस ने उतरवाए

Sat, 14 Sep 2024 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

मुड़िया धुरेकी में किसी ने टावर पर भगवा ध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगा दिया। इसकी जानकारी पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया। पुलिस ने पहले इस्मालिक झंडा उतरवाया। बाद में भगवा ध्वज भी उतरवा दिया। इससे हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और टावर पर तिरंगा झंडा लगवाया। 

विज्ञापन
Miscreants put Islamic flag on top of saffron flag on the tower in Budaun
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में टावर पर पहले से लगे भगवा ध्वज को फाड़कर अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात इस्लामिक झंडा लगा दिया। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस व हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। इसके बाद झंडे को उतरवाकर भगवा ध्वज लगवाया गया।

विज्ञापन


कस्बा मुंड़िया में लगे बीएसएनएल के टावर पर पिछले दिनों हनुमान जन्मोत्सव पर भगवा झंडा लगा दिया गया था। इधर, शुक्रवार रात इलाके के खुराफाती तत्वों ने टावर पर इस्लामिक झंडा लगा दिया। यह भगवा ध्वज से ऊंचा दिखने लगा। बताया जाता कि भगवा झंडे को फाड़ भी दिया गया था। यह देख हिंदूवादी संगठनों ने रोष प्रकट करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कुछ खुराफाती तत्वों के नाम भी शामिल किए गए। 
विज्ञापन


पुलिस के फूल गए हाथ-पांव, दोनों ही झंडे उतरवाए
मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा था। ऐसे में फैजगंज थाना पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टावर से इस्लामिक झंडा उतरवा दिए। बाद में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने भगवा ध्वज भी उतरवा दिया। भगवा ध्वज उतारे जाने का हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया तो मौके पर एसडीएम बिसौली को भी आना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी लोग इस्लामिक झंडा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में टावर पर तिरंगा झंडा लगवाकर एसडीएम ने मामले को शांत कराया है। एसएचओ जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयार की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed