फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreants looted eight and a half lakhs from cloth merchant on highway in Badaun

बदायूं: हाईवे पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से साढ़े आठ लाख लूटे, तमंचा तान रुकवाई कार, ऐसे चंद मिनट में हुए फरार

Thu, 14 Apr 2022 06:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Apr 2022 06:30 PM IST
सार

बरेली के सिंधुनगर निवासी हिमांशु थोक कपड़ा व्यापारी हैं। गुरुवार को वह कार से पेमेंट लेने बदायूं आए थे। शाम करीब पांच बजे लौटते समय मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आए बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी और तमंचा दिखाकर कार रुकवा ली। इसके बाद आरोपी रुपये लूटकर भाग निकले।

विज्ञापन
miscreants looted eight and a half lakhs from cloth merchant on highway in Badaun
पीड़ित व्यापारी हिमांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में गुरुवार को बरेली हाईवे पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी की कार को रुकवाकर लुटेरे साढ़े आठ लाख रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।    

विज्ञापन


बरेली के सिंधुनगर निवासी हिमांशु थोक कपड़ा व्यापारी हैं। गुरुवार को वह अपनी कार से पेमेंट लेने बदायूं आए थे। शाम करीब पांच बजे कार से बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आए बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी और तमंचा दिखाकर कार रुकवा ली।
विज्ञापन


आगे शीशे में तमंचे की बट मारी। इसके बाद व्यापारी और ड्राइवर आशीष को गन प्वाइंट पर लेकर उनसे साढ़े आठ लाख रुपये लूटकर भाग गए। वहीं मामले को लेकर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed