फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants kept waving knives and knives in Vivek Vihar Colony, people in panic

Budaun News: विवेक विहार कॉलोनी में चाकू-छुरी लहराते रहे बदमाश, दहशत में लोग

Sat, 30 Mar 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Miscreants kept waving knives and knives in Vivek Vihar Colony, people in panic
बदायूं। विवेक विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात चाकू-छुरी लहराते हुए दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन बदमाशों ने लोगों के घरों को खुलवाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उन्होंने अपने-अपने घर के दरवाजे नहीं खोले। इससे कॉलोनी के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विवेक विहार कॉलोनी निवासी लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात कई लोगों के दरवाजे खटखटाए गए। हालांकि किसी ने दरवाजे नहीं खोले थे, लेकिन जब सुबह लोग अपने-अपने घरों से निकले और रात दरवाजा खटखटाने की बात सामने आई तो कई लोग बोले कि रात उनके भी घर का दरवाजा खटखटाया गया था। लोगों ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखने के दौरान पता चला कि रात दो बदमाश चाकू-छुरी लेकर गलियों में घूमते नजर आए। वह लोगों के दरवाजे भी खटखटाते दिखाई दे रहे हैं। उनमें एक बदमाश अपने सिर से लाल अंगोछा बांधे हुए था।
विज्ञापन

इसको लेकर कॉलोनी के लोग शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त करने भी नहीं आती है। इससे घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। कॉलोनी के नीरज ने बताया कि लोग दहशत में हैं। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पुलिस छानबीन में लगी हुई है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed