फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreants attacked the police team that went to arrest the robbery accused in Budaun

Budaun News: लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश

Tue, 30 Jul 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 04:46 PM IST
सार

बदायूं के कुतुबपुर थरा गांव में रविवार की रात पुलिस ने लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। गांव में पहुंचते ही पुलिस टीम को आरोपी के परिजनों ने घेर लिया। टीम पर पथराव किया। 

विज्ञापन
miscreants attacked the police team that went to arrest the robbery accused in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर थरा गांव में रविवार रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी के परिवार की महिलाओं समेत कई लोगों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम को घेर लिया और उनके ऊपर पथराव कर दिया। इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह की पिस्टल छीनने की कोशिश की। गनीमत रही कि उनकी सूचना पर पुलिस बल पहुंच गया, जिससे हमलावर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन


थाना पुलिस ने एक पूर्व प्रधान मुख्तियार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। सोमवार शाम पुलिस ने लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक हरियाणा के दो व्यापारियों की कार लूट ली थी। वह शाहजहांपुर से बरेली होते हुए बदायूं आ रहे थे। 
विज्ञापन


कार सवार बदमाश रास्ते से उनके पीछे लग गए थे। उन्होंने मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली थी। जब वह बाहर नहीं आए तो बदमाशों ने वजनदार वस्तु मारकर कार का शीशा तोड़ दिया था और उन्हें बंधक बनाकर हाईवे किनारे डाल दिया। इस बीच बदमाश उनकी कार लूटकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे दी थी दबिश 
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इसमें कुतुबपुर थरा गांव का आकिल नाम का व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने रविवार रात करीब 11 बजे कुतुबपुर थरा गांव में दबिश दी। आरोपी के परिवार की महिलाओं और गांव के कई लोगों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव कर दिया। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। वह मारपीट करने पर उतारू थे। 

हमलावरों ने इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह की पिस्टल छीनने की कोशिश की। इससे पुलिस को पीछे भागना पड़ा। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिससे थाने से और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। नजदीकी कुंवरगांव थाना पुलिस भी आ गई। इससे हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य लोगों की तलाश चल रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम पुलिस ने हाईवे से लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इसमें आकिल और मुख्तियार समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। 

अगर हाईवे पर गश्त करती पुलिस तो नहीं लुटती कार
बरेली-बदायूं हाईवे पर हुई एक और घटना ने थाना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया। अगर पुलिस हाईवे पर गश्त कर रही होती तो शायद कार लूटने की घटना नहीं होती। पिछले दिनों भी एक व्यक्ति कई घंटे तक वाहनों से कुचलता रहा था लेकिन पुलिस को उसकी जानकारी नहीं हुई थी। अगर थाना पुलिस शनिवार रात हाईवे पर सक्रिय होती तो शायद घटना भी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed