फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mini Kumbh: DM-SSP took stock of the preparations,

डीएम-एसएसपी ने मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Sun, 23 Oct 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mini Kumbh: DM-SSP took stock of the preparations,
गंगा घाट का निरीक्षण करतीं डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/कादरचौक। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियों का जायजा लिया। मेलास्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। गंगा घाटों को देखा और गंगा के जलस्तर के संबंध में अधिकारियों से बात की। निर्देश दिए कि स्नान घाटों को तैयार करने में विशेष सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी अधिकारियों के साथ कादरचौक से मेला ककोड़ा पहुंचे। गंजडुंडवारा रोड से मेलास्थल तक बनाई जा रही करीब ढाई किमी अस्थायी सड़क का निरीक्षण किया। जिला पंचायत के अधिकारियों को दिवाली से पहले मुख्य मार्ग के निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी कच्चे रास्तों से होते हुए मेलास्थल पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि गंगा घाटों पर गहराई वाले स्थानों पर चेतावनी सूचक लगाए जाएं और बेरीकेडिंग पहले से कर दी जाए।
विज्ञापन

मेला में निगरानी के लिए वॉच टावर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाविकों और नावों की र्प्याप्त व्यवस्था रहे। मेला आने वाले श्रद्घालुओं को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मेला कोतवाली की स्थापना, फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना का काम पहले से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम एसपी वर्मा, एएमए मनोज कुमार, लालता प्रसाद, केएम पांडेय, विनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को मेला कोतवाल का चार्ज
मेला से पहले कोतवाली की स्थापना कर दी जाएगी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मेला कोतवाली का चार्ज इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को दिया है। दिनेश शर्मा की अब तक तैनाती पुलिस लाइन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed