फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mini Kumbh: 15 feet high Shiva statue will be installed at the bathing ghat

मिनी कुंभ: स्नान घाट पर स्थापित की जाएगी महादेव की 15 फुट ऊंची प्रतिमा

Mon, 31 Oct 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mini Kumbh: 15 feet high Shiva statue will be installed at the bathing ghat
मिनी कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा में इस बार मुख्य स्नान घाट पर भगवान महादेव की 15 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा आगरा से मंगाई जा रही है। सोमवार शाम तक प्रतिमा के मेला स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मिनी कुंभ का आयोजन एक से 15 नवंबर तक होना है। एक नवंबर को झंडी स्थापना के साथ मेला की औपचारिक शुरुआत होगी। सात को उद्घाटन और आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। मेला स्थल के लिए सड़कें बनाने का काम इस बार देरी से शुरू हो सका था। जिला पंचायत ने इस बार मेले का भव्य आयोजन कराने का फैसला लिया है। मेलास्थल पर श्रद्धालुओं को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। तैयारियों के बीच खेल-तमाशे और दुकानदारों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। इस बार मेला स्थल पर लाइटिंग और डेकोरेशन के साथ मुख्य स्नान घाट पर भगवान शंकर की 15 फुट ऊंची प्रतिमा भी मेलार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

गंगा घाट पर शिव प्रतिमा के लिए फाउंडेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। जिला पंचायत की योजना है कि मंगलवार को झंडी स्थापना तक प्रतिमा की भी गंगा तट पर स्थापना करा दी जाए। इस बीच रविवार को पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने मिनी कुंभ स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी कुंभ को धूल रहित रखने की तैयारी
मिनी कुंभ स्थल पर बालू और रेतीली मिट्टी होने के कारण काफी धूल उड़ती है। 2020 में मेला का आयोजन कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हुआ था। 2021 में भी कोरोना का प्रकोप रहा ऐसे में काम देरी से शुरू हो सका था। इस बार जिला पंचायत की ओर से मुख्य मार्ग समेत सभी प्रमुख मार्गों को बालू और रेतीली मिट्टी को हवाओं में उड़ने से रोकने के लिए पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था की जा रही है। एएमए जिला पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि मेला भव्य होगा। इस बार मेला को धूल रहित रखने की तैयारी है।

मिनी कुंभ स्थल पर अस्थायी सड़कों का युद्धस्तर पर चलता निर्माण। संवाद

मिनी कुंभ स्थल पर अस्थायी सड़कों का युद्धस्तर पर चलता निर्माण। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed