{"_id":"62250e2042e84d25f3643cb3","slug":"milk-seller-shot-two-real-brothers-looted-money-miscreants-fired-by-stopping-their-bike-and-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: दूध विक्रेता दो सगे भाइयों को मारी गोली, लूटे रुपये, बदमाशों ने तमंचा तान बाइक रुकवाकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: दूध विक्रेता दो सगे भाइयों को मारी गोली, लूटे रुपये, बदमाशों ने तमंचा तान बाइक रुकवाकर की फायरिंग
Mon, 07 Mar 2022 01:10 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:10 AM IST
सार
जिला अस्पताल लाए गए कादरचौक के देवी नगला गांव निवासी कुलदीप के पैर में गोली लगी थी। कुलदीप के भाई राजू भी घायल थे। राजू ने बताया कि दोनों भाई दूध बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो सगे भाई दूध विक्रेताओं को गोली मारकर बदमाशों ने 19400 रुपए लूट लिए। दोनों भाइयों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
रविवार रात 12 बजे जिला अस्पताल लाए गए कादरचौक के देवी नगला गांव निवासी कुलदीप के पैर में गोली लगी थी। कुलदीप के भाई राजू भी घायल थे। राजू ने बताया कि दोनों भाई दूध बेचने का काम करते हैं। रविवार रात 11 बजे करीब दूध का हिसाब करके दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। घर से पहले रास्ते में बाइक रोककर खड़े बदमाशों ने तमंचा तानकर उनकी बाइक रुकवा ली।
उन्हें कब्जे में लेकर रुपये लूटने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। एक गोली कुलदीप के पैर में लगी। दूसरी गोली के छर्रे राजू को लगे। साथ ही बदमाशों ने तमंचे की बट राजू के सिर में मार दी। फिर दोनों भाइयों से 19400 रुपये लूटकर अपनी बाइक से फरार हो गए। रात में ग्रामीणों के साथ कादरचौक थाने पहुंचे दोनों भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया कि पुलिस इलाके में कांबिंग कर रही है।