{"_id":"68910bd1464275316104247c","slug":"milk-bank-will-be-built-in-women-hospital-preparations-have-started-badaun-news-c-123-1-akb1003-144478-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला अस्पताल में बनेगा मिल्क बैंक, शुरू हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला अस्पताल में बनेगा मिल्क बैंक, शुरू हुई कवायद
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में इसी जगह बनाया जाएगा मिल्क बैंक। संवाद
Link Copied
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में नवजातों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिल्क बैंक बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही इसे बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। यहां पर स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में हर माह 20 से 30 बच्चे ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं। जिनका वजन कम, पीलिया, सांस लेने में परेशानी सहित अन्य दिक्कतें होती हैं। ऐसे बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज किया जाता है, लेकिन यहां पर नवजात की मां उसे दूध नहीं पिला पाती है। ऐसी स्थिति कई बार डॉक्टर पाउडर वाला दूध मजबूरी में देने की सलाह देते हैं। इससे शारीरिक और बौद्धिक विकास में परेशानी आती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल में स्तनपान प्रबंधन इकाई या मिल्क बैंक की स्थापना होनी है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। यहां पर मां का दूध स्टोर कर उसे 24 घंटे तक रखा जाएगा। एसएनसीयू में भर्ती बच्चे को स्टाफ दूध पिलाएगा। बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि मिल्क बैंक बनाए जाने की कवायद चल रही है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
-
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।