{"_id":"5772874a4f1c1b691679ba50","slug":"mild-rain-in-the-morning-water-logging-on-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सुबह हुई सुहावनी, सड़कोंपर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सुबह हुई सुहावनी, सड़कोंपर जलभराव
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बारिश से सुबह हुई सुहावनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उसावां के एक गांव में बिजली गिरने से भैंस की मौत
मंगलवार सुबह जहां झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया था, वहीं दोपहर में सूर्यदेव की तपती किरणों की तपिश लोगों को परेशान करती रही। बारिश होने से शहर के नाले नालियां चोक होने से सड़क नालों में तब्दील रहीं। इससे शहर में कई स्थानों पर जलभराव रहा। सोमवार दिन में उमस भरी गर्मी झेलने के बाद शाम को भी लोग गर्मी से परेशान रहे। रात भर गर्मी झेलने के मंगलवार की भोर में हुई झमाझम बारिश ने न सिर्फ गर्मी कम कर दी, बल्कि किसानों को भी काफी राहत दी। इससे मक्के की बुवाई करने वालों के चेहरे खिल गए। करीब एक घंटा तक बारिश होने से शहर के नाले और नाली बारिश के इम्तहान में फेल हो गए और सड़कें तालाबनुमा नालों में तब्दील हो गईं। इससे पहले तो सड़कों से पानी बहता रहा, जबकि कई नाले चोक होने से जलभराव काफी देर तक रहा, जिससे शहरियों को पानी से गुजरना पड़ा। हमेशा की तरह बारिश में तमाम युवाओं ने सुबह-सुबह नहाकर मजा लिया, जबकि तांगाचालक, रिक्शा चालक, बाइकर्स, साइकिल सवार और पैदल राहगीर मजबूरी में भीगते नजर आए।
------
इन इलाकों में हुआ जलभराव
सुबह से हुई झमाझम बारिश से शहर के गांधी ग्राउंड और रोड, टिकटगंज, शहबाजपुर, नई सराय, नई बस्ती, आदर्श नगर, कल्याण नगर, ब्राहमपुर, स्टेशन रोड, छह सड़का, सराफा बाजार, सुभाष चौक, लोटनपुरा आदि मोहल्लों में जलभराव रहा।
------
बिजली गिरने से भैंस मरी
उसावां। कस्बे के पड़ोस में स्थित गांव गूरा बरैला में बारिश के साथ बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। गांव के उधौ कश्यप की भैंस उनके मकान में बंधी थी। अचानक बारिश के बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई।