{"_id":"6d916d2733a058a2f6859b97679559dd","slug":"mid-day-meal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं से बनाकर सहसवान ले जाया जा रहा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं से बनाकर सहसवान ले जाया जा रहा खाना
बदायूं
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना के तहत हॉटकुक्ड की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों में लापरवाही बरती जा रही है। वितरण में भी खेल है। जितना बांटा जा रहा है, उससे अधिक दिखाया जा रहा है। यही नहीं, सहसवान में नियम विरुद्ध तरीके से बदायूं से हॉटकुक्ड तैयार कर भेजा जा रहा है।
एक ही गाड़ी से सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लांगज में हॉटकुक्ड उतरता है। इसमें कभी खिचड़ी, कभी हलवा और कभी खीर होती है और इसे कभी चेक भी नहीं किया जाता है। वहां से छह सेक्टरों में गाड़ियां लगाकर बांटा जाता है। प्रत्येक सेक्टर में वाहन पर केवल दो डिब्बे रखे जाते हैं। जिसमें हॉटकुक्ड दो से तीन किलो तक दिया जाता है। इसके साथ ही बच्चों की संख्या पेंसिल से भरकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। बाद में संख्या बढ़ा दी जाती है। विभाग से मिलीभगत और एनजीओ संचालक के राजनीतिक दलों से नजदीकी होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कुछ भी बोलने से डरती हैं। सहसवान में पहले 173 केंद्र संचालित थे, जो अब बढ़कर 207 हो चुके हैं।
इस संबंध में सपा नेता मसर्रत अली सलमानी, मो. सलीम उर्फ राजू, कांग्रेस नेता रमेश चंद्र माहेश्वरी, बत्तन खां, पूर्व प्रधान प्रेमपाल सिंह, कल्लू, बदन सिंह आदि ने उच्चाधिकारियों को शिकायतें भी भेजीं हैं। अभी तक इन शिकायतों की जांच भी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
हॉटकुक्ड के मामले में कोई लापरवाही और हेरफेर बर्दाश्त नहीं होगी। हॉटकुक्ड वहीं बनेगा, जहां से वितरित हो रहा है। अगर कोई संस्था गलत कर रही है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- निर्मला शर्मा, डीपीओ, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार
हॉटकुक्ड में घपले पर रोष डीपीओ का पुतला फूं का
बिनावर/बदायूं। हॉटकुक्ड योजना में एनजीओ की घपलेबाजी और बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और डीपीओ का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। भाकियू तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हॉटकुक्ड में एनजीओ में ऐसे व्यक्ति को शामिल किया गया है, जो हमेशा से आंगनबाड़ी वर्कर्स के चयन से लेकर विभाग की हर छोटी-बड़ी गड़बड़ी में शामिल रहता है। इस व्यक्ति के माध्यम से ही हॉटकुक्ड योजना में भारी घोटाले हो रहे हैं। पुतला फूंककर विरोध जताने वालों में अजय पाल सिंह, अंगन लाल, साबिर अली, प्रेमपाल सिंह, अनिल मिश्रा, सुआलाल, सुरेश गुप्ता, जयराम आदि शामिल रहे।