{"_id":"e0d55d576503cb62c501a3acf6e6f1d9","slug":"mid-day-meal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे वाह! मिड-डे मील खाकर बढ़ गया बच्चों का वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे वाह! मिड-डे मील खाकर बढ़ गया बच्चों का वजन
बदायूं
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चलते जहां स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण हो रहा है। इसके परिणामों को भी जाना जा रहा है। बिनावर हेल्थ टीम ने परीक्षण के बाद सालारपुर ब्लाक के गांव शिकरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षण किया तो पाया कि कई बच्चों की लंबाई और वजन में बढ़ोत्तरी हुई है।
टीम के सदस्य डॉ. मेहराज हुसैन ने बताया कि पिछले परीक्षण में सुरेंद्र का वजन 30 किलोग्राम और लंबाई 140 सेमी थी। हाल में वजन 38 किलोग्राम और लंबाई 155 सेमी निकली। इसी प्रकार करन, शिवाजी, स्वाति समेत तमाम बच्चों का परीक्षण किया गया। इनका वजन और लंबाई बढ़ी हुई मिली। किसी में भी कम या उतना ही वजन और लंबाई नहीं मिली। टीम ने प्रधानाध्यापक राजकुमारी राठौर को खुद भोजन परोसते देखा गया। मिड-डे मील की गुणवत्ता भी ठीक मिली।
टीम ने छात्र-छात्राओं ने उनके भविष्य में क्या बनने के सपने हैं। इस पर भी बात की। टीम में डॉ. हुसैन के अलावा दंत चिकित्सक डॉ. अल्पा गुप्ता, नेत्र परीक्षण अधिकारी शहबाज वली खान, फिजियोथेरेपिस्ट काजी इश्तियाक हुसैन, स्टाफ नर्स मीनाक्षी कश्यप का भी सहयोग रहा।