फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Micro-entrepreneur Sakhi will bring change, doors of employment will open

Budaun News: सूक्ष्म उद्यमी सखी लाएंगी बदलाव, रोजगार के खुलेंगे द्वार

Wed, 19 Nov 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Micro-entrepreneur Sakhi will bring change, doors of employment will open
बदायूं। जिले में 256 सूक्ष्म उद्यमी सखियां रखी गई है। इन्हें बकायदा राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से मानदेय भी मिलेगा। इन सखियों का काम रहेगा कि महिलाओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक यूनिटें स्थापित कराएं। रोजगार से जोड़कर महिलाओं को सशक्त बनाएंगी। एक सखी को महीने में सिर्फ एक उद्यम स्थापित कराना होगा।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सूक्ष्म उद्यम सखी रखी गईं हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्यम स्थापित कराएंगी। इसके साथ ही यूनिट स्थापित करने के लिए युवाओं को महिलाएं जागरूक करेंगी। बैंक से समन्वय स्थापित कर उद्यम स्थापित कराने में मदद करेंगी, ताकि स्वयं सहायता समूह की महिला आत्मनिर्भर बन सकें। उपायुक्त स्वत: रोजगार बृजेंद्र शुक्ला ने बताया कि उद्यम सखी बनने के लिए इच्छुक महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार के लिए करेंगी प्रेरित
सूक्ष्म उद्यम सखी योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें उद्यमिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह योजना महिलाओं को व्यावसायिक ज्ञान के साथ ही ऋण सहायता और बाजार की समझ प्रदान करेगी। सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उद्यम सखियां न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार से के अवसर उपलब्ध कराएंगी। यह योजना महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed