फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   meter reader beat contract labor

Budaun News: संविदा कर्मचारी को मीटर रीडर ने जूतों से पीटा, एफआईआर

Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
meter reader beat contract labor
बदायूं। कचहरी तिराहे पर विद्युत उपकेंद्र में एक संविदा कर्मचारी को जूतों से पीटने का मामला सामने आया है। संविदा कर्मचारी ने मीटर रीडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि मीटर रीडर शराब पीने को रुपये मांग रहा था। जब रुपये नहीं दिए तो उसने हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर पट्टी निवासी सोनू मिश्रा कचहरी तिराहे पर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी है। सोनू मिश्रा के मुताबिक बुधवार रात वह विद्युत उपकेंद्र में अपनी ड्यूटी पर था। इस दौरान मीटर रीडर मुकेश यादव विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने गालीगलौज करते हुए उससे शराब पीने के लिए दो सौ रुपये मांगे। उसे धमकी दी कि नौकरी करनी है तो वह उसे रोज दो सौ रुपये देगा। जब सोनू मिश्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे उपकेंद्र में गिरा लिया। उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपना जूता निकाल लिया और फिर उससे पिटाई की। संविदा कर्मचारी को जूतों से पीटने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में सोनू मिश्रा ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

अभी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने विवेचना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एक्सईएन प्रवेश कुमार को फोन किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed