फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   meter is mandatory in Buduan for electricity connection

मीटर नहीं लगवाया तो काटे जाएंगे विद्युत कनेक्शन

Wed, 26 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 26 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
meter is mandatory in Buduan for electricity connection
electricity demo pic
पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना लागू होने के बाद अब गांवों में भी मीटर अनिवार्य हो गया है। इसके बावजूद उपभोक्ता मीटर लगवाने से बच रहे हैं। कुछ गांवों में मीटर लगाने के विरोध की स्थिति सामने आई है। इसको देखते हुए बिजली विभाग अब गंभीर हुआ है। विभागीय अफसरों ने साफ कर दिया है कि मीटर न लगवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए टीम पुलिस फोर्स के साथ गांवों में जाएगी। विरोध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। टीम के साथ जबरदस्ती करने वालों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग की जानकारी में आया है कि बिल्सी के खैरी और सखानू के इकरी गांव में सालों से बिना कनेक्शन कराए बिजली का उपयोग कई घरों में किए जा रहा है। इसके अलावा इन दोनों गांवों में ऐसे करीब दो सौ घर चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने मीटर नहीं लगवाया हैं और न ही लगवाना चाहते हैं। पांच दिन पहले मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग की टीम को दोनों गांव भेजा गया था, जहां गांव वालों ने मीटर लगाने का विरोध कर टीम को दौड़ा दिया था। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता छैलबिहारी ने बताया कि खैरी में लगभग 150 और इकरी गांव में करीब 60 कनेक्शन होने हैं। अब तक विभाग को लाखों का चूना इन दो गांव से लग चुका है फिर भी गांव वाले मीटर लगवाने को राजी नहीं है। प्रत्येक बृहिस्पतवार को ग्रामीण क्षेत्र के हर बिजली घर के दो मजरों पर विद्युत विभाग की तरफ से कैंप का आयोजन किया जाएगा जहां आसानी से उपभोक्ता कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed