{"_id":"61df281601bba56f801fbca0","slug":"message-given-to-vote-fearlessly-badaun-news-bly47235445","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडर होकर मतदान करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडर होकर मतदान करने का दिया संदेश
विज्ञापन
शहर में रूट मार्च के दौरान जानकारी लेतीं डीएम, साथ में एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत बुधवार को पैरामिलिट्री फोर्स के साथ डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने रूट मार्च किया। साथ ही लोगों को निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया।
डीएम और एसएसपी ने कहा कि शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया गया है। शांति भंग और मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है। खास तौर से पुलिस अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है। इस दौरान अवैध असलहे बेचने वालों के साथ कच्ची, नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी के साथ ही पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर इन क्षेत्रों में खुफिया इकाई को भी अलर्ट किया है। एसएसपी ने कहा कि कोई भी खुराफात करने की कोशिश करे तो तुरंत सूचना दें।
बिल्सी। एसडीएम वीके मिश्रा और सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नगर समेत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों में जाकर रूट मार्च किया। पुलिस फोर्स ने बिल्सी नगर और उसके बाद क्षेत्र के गांव पहाड़पुर, रिसौली, सतेती, ओया, खैरी, बेहटा गुसाई में जाकर रूट मार्च किया। सीओ ने कहा कि सभी मतदाता चुनाव वाले दिन भयरहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें किसी तरह का प्रलोभन देने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें, ताकि उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एसआई धर्मपाल सिंह, दानवीर सिंह, ललित यादव आदि मौजूद रहे।