{"_id":"64b5a24a3a9c7d414006d595","slug":"meritorious-students-of-up-board-cbse-honored-badaun-news-c-123-1-sbly1001-1049-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपी बोर्ड, सीबीएसई के मेधावियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपी बोर्ड, सीबीएसई के मेधावियों का किया सम्मान
Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
बिसौली में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।
बिसौली। वार्ष्णेय इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय बॉबी, चंदौसी की चेयरमैन लता वार्ष्णेय और उद्यमी आमोद कुमार वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सूर्यांश वार्ष्णेय ने गणेश वंदना और अनन्या वार्ष्णेय ने शिव नृत्य प्रस्तुत किया। अर्चना वार्ष्णेय व उनके पुत्र इंजीनियर चिराग वार्ष्णेय और सरोज बाला वार्ष्णेय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को अनिल कुमार गुप्ता स्मृति सम्मान दिया गया। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में जिले में तीसरा स्थान पर रहीं छवि वार्ष्णेय, इंटर में सातवां स्थान पाने वाली आकृति वार्ष्णेय, सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में टॉपर भूमि गुप्ता, 12वीं में तनु वार्ष्णेय, आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की टॉपर धैर्य गुप्ता और 12वीं में संभल में तीसरे स्थान पर रहे लक्ष्य वार्ष्णेय को सम्मानित किया। सभी को एक-एक हजार रुपये और स्मृति चिह्न दिया गया। सतेंद्र वार्ष्णेय, दीपा वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, मीनू वार्ष्णेय, स्कूल के निदेशक देवरतन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।