फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meritorious Students Awarded

मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meritorious Students Awarded
पुरस्कृत मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
परशुराम जयंती समारोह में आपसी एकजुटता पर जोर            
विज्ञापन

हाथरस के जिला पंचायत अध्यक्ष भी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो            

श्री ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित परशुराम जयंती समारोह का सोमवार रात आपसी एकजुटता और सामाजिक कार्यों में योगदान के आह्वान के साथ समापन हो गया। हाथरस के जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय और भाजपा विधायक आरके शर्मा समेत अतिथियों के सम्मान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सजातीय मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।            
भगवान दास पैलेस में परशुराम जयंती पर सम्मान समारोह की शुरुआत सोमवार शाम को हुई। मुख्य अतिथि हाथरस के जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने भगवान परशुराम के विचारों को जीवन में उतारकर लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। कहा- परशुराम भगवान के विचार ब्राह्मणों के लिए अच्छे कार्य करने को प्रेरित करते हैं। जीवन में ऐसे कार्य भी करने चाहिए जो समाज के लिए मिसाल बनें। बिल्सी के भाजपा विधायक आरके शर्मा ने सामाजिक स्तर पर ब्राह्मणों के योगदान की सराहना की। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक और सामाजिक कार्यकर्ता अमित पाठक ने लोगों को शैक्षिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूत रहने की सलाह दी। ब्राह्मण सभा की ओर से अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा समेत पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेेंट किए।            
विज्ञापन

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सामूहिक नृत्य ने मनमोह लिया। नाटक के जरिए बच्चों ने आपसी एकजुटता का संदेश भी दिया। मेधावी बच्चों में दीपक शर्मा, अमन शर्मा, विनायक, कोमल शर्मा, मोहिनी, अनुराधा शर्मा, माधव शर्मा, परीक्षा मिश्रा, दर्शन शर्मा और शिवांगी शर्मा को पुरस्कृत किया गया। समाज के प्रति विशेष योगदान के लिए डीएस त्यागी, दिनेश शर्मा, रामनाथ शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, सुखदेव शर्मा और लालाराम यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवेश शर्मा, गोपीबल्लभ शर्मा, कृपाराम शर्मा, मुकेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, कालीचरन शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, रामचंद्र शर्मा, रामाशंकर भारद्वाज, गोपाल शर्मा, मुनीश पंडित, राहुल चौबे, संजीव शर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, स्नेह शर्मा, नीटू शर्मा, राममोहन शर्मा, रामऔतार शर्मा, वीरेश शर्मा, सुरेश शर्मा, राहुल शंखधार, अरविंद शर्मा, अखिलेश शर्मा, राकेश शर्मा और मुन्नालाल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed