फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mercury rolled Jmajm rain, heat relief

झमाझम बारिश से पारा लुढ़का, गर्मी से राहत

Thu, 23 Jun 2016 01:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled Jmajm rain, heat relief
झमाझम बारिश से पारा लुढ़का, गर्मी से राहत
पहले मानसून के तीसरे दिन बुधवार को दोपहर में झमाझम बारिश से पारा लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। पहली बारिश का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। खासतौर पर शहर की सड़कों पर बाइक, स्कूटी और पैदल लोग पानी की बूंदों में भीगकर लुत्फ उठाते नजर आए। युवाओं के साथ बच्चों ने भी बारिश का मजा लिया। हर बार बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या पहले की तरह रही, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। कुछ देर के लिए धूम खिली और फिर बादल छा गए। इसके बाद बारिश होना शुरू हो गया, जो करीब आधा घंटा तक जारी रही। इस दौरान वे लोग ही सड़कों पर निकले, जिन्हें बारिश में भीगना पसंद थे। शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव रहा और शहरियों के साथ ही राहगीरों को जलभराव ने परेशान किया। शहर के टिकटगंज, गांधी ग्राउंड, नईसराय, नई बस्ती, शहबाजपुर, कल्याणनगर, ब्राहमपुर, आदर्श नगर, स्टेशन रोड, छह सड़का, सराफा बाजार, लोटनपुरा आदि स्थानों पर जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed