फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mercury reaches 38 degrees, people suffer from scorching sun and humidity

Budaun News: 38 डिग्री पहुंचा पारा, तीखी धूप और उमस से लोग बेहाल

Wed, 25 Jun 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 38 degrees, people suffer from scorching sun and humidity
मंगलवार को बड़ा बाजार में पसरा संन्नाटा। संवाद
बदायूं। गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ गया है। मंगलवार को तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर को मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम रही। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर 12 बजे के बाद धूप में खड़े होना भी मुश्किल हो रहा था। लोग छांव तलाशते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 38 प्रतिशत रही और 11 किमी की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ ही अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे। तेज गर्मी और लू के कारण लोग डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकावट जैसी समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अधिक तापमान में बाहर जाने से बचना चाहिए। हो सके तो घर में ठंडी जगह पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पांच दिन का तापमान
शुक्रवार - अधिकतम 36 व न्यूनतम 28.03 डिग्री
शनिवार - अधिकतम 31.02 व न्यूनतम 25.01 डिग्री
रविवार - अधिकतम 36.02 व न्यूनतम 27.01 डिग्री
सोमवार - अधिकतम 37.01 व न्यूनतम 27.03 डिग्री
मंगलवार - अधिकतम 38.01 व न्यूनतम 28.03 डिग्री

मंगलवार को बड़ा बाजार में पसरा संन्नाटा। संवाद

मंगलवार को बड़ा बाजार में पसरा संन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed