{"_id":"68b4abdd6aeb064c6108892e","slug":"mentally-challenged-woman-raped-badaun-news-c-123-1-akb1003-146082-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
सिलहरी। थाना सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर महिला से एक युवक ने भूसे की कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला को ले जाते वक्त आरोपी सीसी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
क्षेत्र के एक गांव में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को पड़ोस का ही रहने वाला युवक उसे अपने साथ भूसे की कोठरी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवक महिला को लेकर भूसे की कोठरी से बाहर निकल रहा था तो उसके पति ने देख लिया। उसने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले की शिकायत महिला के पति ने शेखूपुर चौकी में की, लेकिन पुलिस ने शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शेखूपुर चौकी के दारोगा मामले की जांच कर रहे हैं।
--
पुत्रवधू से संबंध बनाने की कोशिश, पुलिस को दी तहरीर
जरीफनगर। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 दिन पूर्व उसकी पुत्रवधू खेत की मेढ़ पर चारा काट रही थी। तभी एक युवक ने उसे अपने पास बुलाया और अवैध संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंच गई तो उसके साथ अभद्रता की। उधर खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उसके बाद सास बहू ने डर के कारण अपने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया, बाद में परिजनों को पता लगने पर उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।