{"_id":"68643717bb0b8514fc08ab50","slug":"memorandum-given-to-stop-city-water-from-going-into-the-pond-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142200-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नगर का पानी तालाब में जाने से रोकने के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नगर का पानी तालाब में जाने से रोकने के लिए दिया ज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को सौंपते बसपा जिलाध
बदायूं। बसपा के जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन मंगलवार को कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को सौंपा है। बताया है कि लंबे समय से उझानी के गांव नरऊ के तालाब में नगर पालिका का पानी जा रहा है। उससे तालाब ओवरफ्लो होता है और आसपास के किसानों की फसलों का नुकसान हो चुका है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर पालिका के तालाबों पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण हो चुका है। नगर में पानी के निकास का कोई रास्ता नहीं है। पालिका के अधिकारी कई सालों से नरऊ के तालाब में नगर का पानी बहा रहे हैं।
इससे गांव नरऊ, अचौरा, मिही लाल नगला, मलिकपुर समेत कई गांव की फसलें चौपट होती आ रही हैं। ग्रामीण फसलों के नुकसान से परेशान हैं। ज्ञापन देने के दौरान मनोज कश्यप, संजय सागर, क्रांति कुमार, रुपेश कुमार गौतम, गुरुद्वाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
नरऊ में 10वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
उझानी। तालाब में नगर पालिका के नाले के पानी को लेकर नरऊ गांव में चल रहा क्रमिक अनशन 10वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर मंगलवार को संघर्ष समिति के सदस्य सचिन चौहान, कमल प्रताप सिंह, राजाराम, गुड्डू, जोगेंद्र सिंह सोलंकी आदि भी बैठे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि अफसर इस ओर गौर नहीं कर रहे हैं। जल्द ही आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुन्नालाल सागर, इगलास हुसैन, योगेंद्र सिंह, तेजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद