फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MELA KAKORA

ककोड़ा मेले पर फिर ‘असमंजस’ के बादल

Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
MELA KAKORA
मेला ककोड़ा स्थल पर धंसी सड़क ठीक करते श्रमिक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ ककोड़ा मेले पर एक बार फिर असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। यह समस्या प्रशासन की ओर से जारी एक आदेश के बाद आई है। दरअसल, यह आदेश जिले में धारा 144 लागू करने संबंधी है। इसमें कई प्रावधान कोविड गाइड लाइन को लेकर भी हैं। इनमें 65 साल से ऊपर और 10 साल से कम उम्र वालों के लिए बंदिशें भी लागू की र्गइं हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक ककोड़ा मेले का आयोजन पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हो सका था। इस वर्ष मेला आयोजन को लेकर लगातार हीला हवाली होती रही। दरअसल, पहले अक्तूबर के मध्य गंगा में भयंकर बाढ़ आ गई थी और दूसरी ओर शासन ने मेला आयोजन के लिए अनुमति भी नहीं दी थी। मेला आयोजन के लिए शासन ने 23 अक्तूबर को अनुमति दी, लेकिन इससे पहले ही जिला पंचायत 12 अक्तूबर को बोर्ड की बैठक में मेला को सांकेतिक रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव पास कर चुका था। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद जिले में मेला आयोजन की मांग उठने लगी। कुर्मी समाज के जागरूक और कर्मठ, धर्मप्रेमी युवाओं ने आंदोलन खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

डीएम से लेकर मंडलायुक्त तक धर्म प्रेमियों ने ज्ञापन दिए और धार्मिक के साथ जनभावनाओं को भी इंगित किया। इस पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने उप मुख्यमंत्री केशव देव मौर्य, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह से लखनऊ में मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने मेला आयोजन में दखल किया और प्रशासन के साथ जिला पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दीं। अब मेला आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर हैं। इस बीच प्रशासन ने एक नया आदेश जारी कर दिया है। इसमें धारा 144 लागू करने के साथ 65 वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष से कम उम्र के लोगों को मेले में न आने के लिए भी कहा है। ऐसे में एक बार फिर मेले को लेकर असमंजस पैदा हो गया है।
-
कई विभागों ने मेला आयोजन को लेकर खड़े कर लिए थे हाथ
डीएम दीपा रंजन ने ककोड़ा मेले के आयोजन को लेकर कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने 26 अक्तूबर को मेला स्थल का निरीक्षण किया था। इस कमेटी में शामिल प्रशासन, स्वास्थ्य, बाढ़ खंड, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत समेत आठ विभागों ने मेला आयोजन के प्रतिकूल रिपोर्ट दी थी। इसके बाद शासन स्तर से दखल पर खुद डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद भी मेला आयोजन पर स्थिति साफ नहीं हुई। इसके बाद नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने निरीक्षण किया और मेला आयोजन के लिए काम शुरू हो गया। अब प्रशासन ने धारा 144 संबंधी नया आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में फिर से असमंजस पैदा हो गई है।

-
ककोड़ा मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर हैं आगरा से टेंट पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से धारा 144 के साथ 65 वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष से कम उम्र के लोगों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसे लेकर मेला आयोजन के काम में लगे लोग असमंजस में हैं। धारा 144 में चार-छह लोग भी एक जगह पर जमा नहीं हो सकते ऐसे में मेले का आयोजन कैसे होगा, इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। हमारी ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
-सत्यपाल, एएमए, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed