{"_id":"6186ca75f0f38b614a06641a","slug":"mela-kakora-badaun-news-bly4652799136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा : सड़कों के साथ घाट बनाने का काम भी तेज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा : सड़कों के साथ घाट बनाने का काम भी तेज हुआ
विज्ञापन
मेला ककोड़ा स्थल पर तैयारियों में लगी जेसीबी, ट्रैक्टर और श्रमिक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़कें बनाने के साथ ही घाट और वाच टॉवर कराने का काम तेजी से चल रहा है। गंगा में गहराई वाले स्थानों पर कोई न जाए इसके लिए ऐसे स्थानों पर चेतावनी के लिए लाल झंडियां लगाई जाएंगी। इसके लिए गोताखोर लगातार गंगा की टोह भी ले रहे हैं।
मिनी कुंभ का औपचारिक रूप से 12 नवंबर को झंडी और गंगापूजन के साथ शुभारंभ होना है। नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। मेले की तैयारियां देर से शुरू होने के कारण अब तक सभी ओर सड़कों का काम भी पूरा नहीं हो सका है। कुछ स्थानों पर जमीन को समतल करने का काम अब भी चल रहा है। शनिवार से काम में तेजी लाने के लिए मेला स्थल पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही ट्रैक्टर और जेसीबी आदि की संख्या में भी इजाफा कर दिया गया है।
गंगा के पास घाटों के लिए काम शुरू हो गया है। यहां जमीन को भी समतल किया जा रहा है। दूसरी ओर गंगा के साथ पूरे मेला स्थल पर निगरानी के लिए वाच टॉवर भी बनाए जा रहे हैं। जिला पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि झंडी पूजन से पहले काम ज्यादातर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-
मेला स्थल देखने के लिए दुकानदारों का पहुंचना शुरू
बदायूं। मेला ककोड़ा स्थल पर इन दिनों सड़कें बनाने का काम चल रहा है। मेले का औपचारिक शुभारंभ 12 नवंबर को होना है। मेला स्थल के लिए सड़कों का काम पूरा करने के बाद दुकानदार भी पहुंचने लगेंगे। हालांकि, मेला स्थल पर जमीन देखने के लिए काफी दुकानदारों का अभी से पहुंचना शुरू हो गया है। खेत-तमाशों को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। एमएए जिला पंचायत सत्यपाल का कहना है कि सड़कों का काम पूरा होने के बाद दुकानदार, खेल-तमाशा वाले भी पहुंचने लगेंगे। संवाद