फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mela kakoda ban on polythin, wine and meat

मेला ककोड़ा: पॉलीथिन, मांस, मदिरा, जुए पर प्रतिबंध

Thu, 03 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 03 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
mela kakoda ban on polythin, wine and meat
मेला ककोड़ा: पॉलीथिन, मांस, मदिरा, जुए पर प्रतिबंध 
मिनी कुंभ कहलाए जाने वाले मेला ककोड़ा को जहां भव्यता प्रदान की जाएगी। वहीं पूर्ण सर्तकता भी बरतने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं पॉलीथिन, मांस, मदिरा, जुए पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निगहबानी के लिए वॉच टावर व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि गतिविधियों को कैद किया जा सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम पवन कुमार तथा एसएसपी महेंद्र यादव समेत जिला स्तरीय अधिकारी मेला स्थल पर तैयारियों का जायजा लेनेे पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक की। कहा कि क्षेत्र में मार्च पास्ट कर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि आने-जाने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो। साथ ही अस्थायी शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के लिए वॉच टॉवर व सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाएगी। अस्थायी कोतवाली के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रयोग न होने पाए इस ओर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


दो महिला चिकित्सक समेत 18 डॉक्टर होंगे तैनात
कादरचौक। मेला ककोड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 बेड का अस्थाई चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा। साथ ही दो स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा 16 अन्य चिकित्सक लगाए जाएंगे। डीएम पवन कुमार ने मेला चिकित्सालय में कम से कम पांच एंबुलेंस की उपलब्धता कराने के निर्देश सीएमओ सुनील कुमार को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉगिंग की होगी समुचित व्यवस्था
कादरचौक। जिला मलेरिया अधिकारी की ओर से फॉगिंग भी कराई जाएगी। मेले में मिट्टी के तेल वितरण के लिए 15 सरकारी दुकानों भी लगाई जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए यातायात व्यवस्था बनाने के लिए 15 राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें और प्राइवेट वाहनों के समुचित इंतजाम किए जाएंगे।

स्नान घाट पर लगाया जाएगा खतरे का निशान
कादरचौक। डीएम ने स्नानघाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। कपड़े चेंजिंग के लिए पर्दे का उचित प्रबंध किया जाएगा। नावों और मल्लाहों की व्यवस्था के साथ स्नानघाट पर विशेष नजर रखी जाएगी। गंगा में सुरक्षा के लिए बल्लियां लगाकर रस्से के माध्यम से बैरीकेडिंग की जाएगी। खतरे के निशान के साइन बोर्ड भी लगाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेले में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को जांचने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डीएम ने मेला स्थल पर जिला पंचायत परिसर में स्थापित हैंडपंप को भी चलाकर देख पानी की स्थिति परखी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह को तैयारियों को लेकर निर्देश भी दिए।

सात को होगा झंडी पूजन
कादरचौक। सात नवंबर को झंडी पूजन के बाद मेला स्थल पर डीएम द्वारा दोपहर 12 बजे मेले की तैयारियों की पुन: समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ अच्छे लाल यादव डीआरडीए के पीडी रविंद्र नाथ सिंह यादव, एसडीएम सदर जंगबहादुर यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव, एआरटीओ अमिताब राय तथा जिला पंचायत के अभियंता संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

लोनिवि के काम पर नाराजगी
कादरचौक। पीडब्ल्यूडी के काम से असंतुष्ट दिखे डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को निर्देश दिया। साथ ही पटरी तथा साफ सफाई कराने को भी कहा।

स्काउट की टीम करेगी प्रेरित
कादरचौक। खुले में शौच न करने के लिए अपील भी होगी। स्काउट्स टोली बनाकर खुले में शौच करने वालों को ऐसा न करने के लिए प्ररित करेंगे। उन स्काउट की टोलियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग 25-25 की संख्या में शौचालयों के सेट बनाए जाएंगे। शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

सात सेक्टरों में बांटा जाएगा मेला
कादरचौक। साफ सफाई की दृष्टि से मिनी कुंभ को सात सेक्टरों में बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में 30 सफाई कर्मी होंगे। इसमें एक नोडल अधिकारी मॉनीटरिंग के लिए होगा। प्रभारी ईओ उझानी प्रसाद कुमार रहेंगे। सफाई कर्मियों को जिला पंचायत की ओर से ड्रेस भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसे ड्यूटी के दौरान पहनना अनिवार्य होगा। 

12 नवंबर को 15 सौ क्यूसेक पानी रहने की आशंका
कादरचौक। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि इस समय छह हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। जो आठ नवंबर से कम होगा। 12 नवंबर से 15 सौ क्यूसेक पानी रहेगा, जो स्नान के समय उचित होगा।


रुकुमपाल बने मेला इंचार्ज
कादरचौक। क्षेत्र के थानाध्यक्ष रुकुमपाल सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान कराना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। एसएसपी ने मेला इंचार्ज को निर्देश दिए कि चौकियां स्थापित करने के साथ ही ड्यूटी लगाकर रात्रि गश्त भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed