{"_id":"5995e4ca4f1c1b98128b477e","slug":"meeting-of-the-housing-commissioner-during-the-encroachment-of-development-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आयुक्त की बैठक के दौरान विकास भवन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आयुक्त की बैठक के दौरान विकास भवन का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
safai
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
एक घंटे तक अफसरों को विकास भवन में आने-जाने नहीं दिया
विकास भवन में चल रही आवास आयुक्त धीरज साहू की समीक्षा बैठक के दौरान पंचायती राज सफाई कर्मचारियों ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी विकास भवन के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में किसी अधिकारी को आने-जाने नहीं दिया। करीब दो घंटे के बाद सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी को ज्ञापन दिया।
कई मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी लंबे समय से आंदोलित हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों सफाई कर्मचारी गुरुवार सुबह डीएम चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष उमाशंकर शाक्य, जिला महामंत्री अनिल और कोषाध्यक्ष लल्लू सिंह के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे। इस दौरान विकास भवन सभागार में में आवास आयुक्त धीरज साहू जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। विकास भवन गेट पर मौजूद सीओ सिटी वीरेंद्र यादव, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारी यहीं धरने पर बैठ गए। अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उनका शोषण कर रहे हैं। करीब दो घंटे तक सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चला। इसके बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी पहुंचे। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।