फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Medical College: Doctors came after nine o'clock, patients kept waiting

मेडिकल कॉलेज : नौ बजे के बाद आए डाक्टर, इंतजार में बैठे रहे मरीज

Fri, 22 Aug 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Doctors came after nine o'clock, patients kept waiting
सुगर सिंह
बदायूं। मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली ओपीडी में नौ बजे तक डॉक्टर और कर्मचारी नहीं पहुंचे। इस कारण सुबह पहुंचे 50 से ज्यादा मरीज अलग-अलग ओपीडी के कमरों के बाहर बैठे रहे। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलनी है। बृहस्पतिवार को सुबह अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह 8:20 बजे अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, टीबी रोग विभाग, इनफर्टीलिटी क्लीनिक, कैंसर डिटेक्शन क्लीनिक, परिवार कल्याण कक्ष, पैथालॉजी सहित अन्य कमरों का ताला बंद था। फिजिशियन के कमरे के बाहर बैठे हसीन ने बताया कि तीन दिन से पेट में दर्द और बुखार है। सुबह 8:30 बजे तक डॉक्टर नहीं आए। इसी तरह बाबूराम ने बताया कि डॉक्टर को जल्द दिखाने की वजह से सुबह साढ़े सात बजे ही आ गए थे। काउंटर में पर्चा बनवाने के बाद फिजिशियन के कमरे में पहुंचे तो ताला बंद था।
विज्ञापन

--
क्षय रोग विभाग में छाया अंधेरा
मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभाग में सुबह 8:30 बजे अंधेरा था। डॉक्टर के कमरे के अंदर दो कर्मचारी आपस में वार्ता कर रहे थे। कमरा अंदर से बंद था। अंधेरे की वजह से कई बुजुर्गों को विभाग तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले मरीज
मेरे भांजे के पीठ में खुजली हो गई थी। इस वजह से पर्चा बनवाकर सुबह आठ बजे ही चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाने पहुंच गए, लेकिन डाक्टर नहीं आए हैं। -कासिम, तीमारदार

--
सुबह आठ बजे पर्चा बनवाकर डॉक्टर के कमरे के बाहर बैठे हैं। स्टाफ के कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि डॉक्टर 10 बजे तक आएंगे। - सुगर सिंह, मरीज
--

सुबह आठ बजे से डॉक्टर व स्टाफ को पहुंचने के निर्देश हैं। अगर डॉक्टर और कर्मचारी समय पर नहीं आ रहे हैं तो औचक निरीक्षण कर हकीकत देखी जाएगी। - डॉ.अरुण कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

सुगर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed