फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Measles spread in Shangasi, more than 70 people in grip

चंगासी में फैला खसरा, 70 से ज्यादा लोग चपेट में

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। Updated Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Measles spread in Shangasi, more than 70 people in grip
खसरा - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर बांटीं दवाएं
विज्ञापन

बीमार लोगों में कई की हालत बनी हुई है गंभीर

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चंगासी में खसरा ने दस्तक दे दी है। गांव में 70 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष और बच्चे खसरा की चपेट में आ गए हैं। इस बारे में सूचना मिलने पर बुधवार को गांव में डॉ. आरसी सिंह ने कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं बांटीं। गुरुवार को भी गांव में कैंप लगाया जाएगा।

हजरतपुर थाने के गांव चंगासी में सप्ताह भर पहले संक्रामक खसरा ने दस्तक दी थी। धीरे-धीरे कर गांव के 70 से ज्यादा लोगों को खसरा ने चपेट में ले लिया। बुधवार को इस बारे में खबर न्यू पीएचसी पर पहुंची। गांव में बुधवार को कैंप के दौरान दिनेश पुत्र श्रीपाल, श्याम सिंह पुत्र राजेंद्र पाल, रोशनी पुत्री अखिलेश, सुनीता पुत्री सियाराम, अंजली पुत्री सुखपाल, अर्जुन पुत्र बुधपाल, सुनीता पत्नी सियाराम, नन्हीं पुत्री सियाराम, रूअी पुत्री ब्रजपाल, पल्लवी पुत्री बुधपाल, दिनेश पुत्र श्रीपाल, काजल पुत्री बुधपाल, जावित्री पत्नी जोगा प्रसाद, अजीत पुत्र गंगाधर, सूरज पुत्र ओमकार, दीक्षा पुत्री बालकराम, प्रशांत, नितिन पुत्र मदनपाल, उमा पुत्री करनवीर, नीलेश पुत्र कल्लू, हिमांशी पुत्री महेंद्रपाल, कांशीराम पुत्र जानकारी और कांशीराम के परिवार के अनिल, सुनील, जयकरन, कल्लू, सतेंद्र, सतीश, पूनम, रजत, अंजली सोनू को दवाइयों का वितरण किया गया। डॉ. आरसी सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी गांव में कैंप लगाया जाएगा। इस बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed