फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two children died of measles in Sangrampur village of Badaun

Budaun News: गांव संग्रामपुर में फैला खसरा, दो बच्चों की हो चुकी है मौत, आठ में पाए गए लक्षण

Fri, 14 Apr 2023 03:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2023 03:12 PM IST
सार

संग्रामपुर में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव 46 बच्चों में खसरा के लक्षण देखते हुए उनका सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजे थे। इनमें आठ बच्चों में खसरा की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Two children died of measles in Sangrampur village of Badaun
बच्चे को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में खसरा फैला रहा है। इसकी चपेट में आकर अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है। आठ बच्चों की जांच में लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव पहुंचकर 450 बच्चों का टीकाकरण किया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से खसरे पर रोकथाम को समय-समय पर मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। टीकाकरण अभियान में बच्चों को शत प्रतिशत टीका लगाए जाने का दावा भी किया जाता है। पिछले साल नवंबर और इस साल फरवरी माह में टीकाकरण अभियान चलाया गया था। मगर, बिसौली के गांव संग्रामपुर में टीकाकरण अभियान का असर दिखाई नहीं दिया। 
विज्ञापन


गांव के रहने वाले दानिश का चार वर्षीय पुत्र अर्श और 10 माह की बेटी फातिमा खसरे की चपेट में आ गए। उनको सीएचसी आसफपुर पर दिखाया गया, जहां खसरे के लक्षण बताए गए थे। इसके बाद उनका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चला, जहां बीते दिनों इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बच्चों में खसरा की पुष्टि 

उनकी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव 46 बच्चों में खसरा के लक्षण देखते हुए उनका सैंपल लेकर जांच को लखनऊ की एफएसएल में भेजा गया। वहां से जो रिपोर्ट आई उसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़ा दिए। जांच रिपोर्ट में पता चला कि आठ बच्चों में खसरा की पुष्टि की गई है। गुरुवार को आसफपुर सीएचसी से 42 डॉक्टर और स्टाफ की आठ टीमें गांव में पहुंचीं और अलग-अलग मुहल्लों में कैंप लगाकर 450 बच्चों को टीका लगाया गया।

बिजौरी-वरगवां में भी खसरे का प्रकोप टीम पहुंची

संग्रामपुर गांव के ही पास में मौजूद बिजौरी और वरगवां गांव में भी खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां बच्चों में खसरे के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की तीन-तीन टीमें दोनों गांव में पहुंचीं और बच्चों को टीका लगाया। टीकाकरण की प्रक्रिया बीपीएम आशुतोष शर्मा, डॉ. जहीर अहमद, सतपाल सिंह, एएनएम संध्या शर्मा, शोभा यादव, गीता सैनी, फरद निशाद, कोमल, रश्मि यादव, निकिता यादव, प्रीति सिंह ने पूरी की। गांव संग्रामपुर के प्रधान सहरोज नबी ने भी टीम का सहयोग किया।

आठ टीमें लगाई गई थीं, गांव में 90 प्रतिशत टीकाकरण कराया जा चुका है। एक सप्ताह के अंदर बचे हुए बच्चों को भी टीका लगा दिया जाएगा। - डॉ. पंकज शर्मा, एमओआईसी आसफपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed