{"_id":"58e8e5f34f1c1bf8335b6f6f","slug":"measles-outbreak-in-hingala-more-than-50-people-in-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिनगला में खसरे का प्रकोप 50 से ज्यादा लोग चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिनगला में खसरे का प्रकोप 50 से ज्यादा लोग चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंवरगांव/सिलहरी।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खसरा पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिनगला में खसरे का प्रकोप
50 से ज्यादा लोग चपेट में
-सूचना पर भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
-खसरे से पीड़ित कई बच्चों की हालत बनी गंभीर
सालारपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाबट के मजरा हरिनगला में खसरे ने दस्तक दे दी है। गांव के 50 से ज्यादा बच्चों और महिला-पुरुषों को खसरे ने चपेट में ले लिया है। कई बच्चों की हालत तो काफी गंभीर है। कुंवरगांव स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं न होने की वजह से लोगों को निजी डॉक्टर और झोलाछाप की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव में खसरा फैलने संबंधी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई लेकिन अब तक गांव में कोई टीम नहीं पहुंची है।
हरि नगला में तीन दिन पहले खसरे का प्रकोप शुरू हुआ था। गांव के लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए। बाद में खसरे ने एक के बाद एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। अब तक 50 से ज्यादा लोग खसरे की चपेट में है। नेकराम की 10 वर्षीय पुत्री सोनम, बाबूराम की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी, राम बहादुर का 12 वर्षीय बेटा अमित, बाबूराम का 10 वर्षीय बेटा शनि, 28 वर्षीय सांतोष पुत्री बाबूराम, हरी शंकर का तीन वर्षीय बेटा तनु, बाबूराम का चार वर्षीय बेटा जानू, रामसेवक की चार वर्षीय बेटी सीमा, राजवीर की 11 वर्षीय पुत्री सोनी, कुंवरपाल का सात वर्षीय पुत्र गौरव, दो वर्षीय प्रशांत समेत गांव में करीब 50 लोग खसरे की चपेट में हैं।
--------
गांव में गंदगी का अंबार, महीनों से सफाई नहीं
कुंवरगांव। हरिनगला गांव में खसरा फैलने की मुख्य वजह गांव में भयंकर गंदगी का होना है। गांव में महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आया है। ऐसे में यहां नालियां बजबजा रहीं हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जलभराव होने से मच्छरों का भी प्रकोप है। सफाई कर्मचारी की गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गांव के लोगों में रोष है।