{"_id":"1330772ee6889592c01bc60cb315b542","slug":"mdm-grain-allocation-rigged-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम अनाज आवंटन में धांधली, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम अनाज आवंटन में धांधली, जांच के आदेश
badaun
Updated Mon, 27 Apr 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में मिड-डे मिल के लिए अनाज आवंटन में धांधली का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड मेंबरों की ओर से की गई शिकायत पर एमडीएम प्राधिकरण ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए को इसमें जांच कराने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने बीईओ जगत को इसमें जांच अधिकारी बनाकर आख्या देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एमडीएम में आए दिन खामियां उजागर होती रहती हैं। कहीं गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाते हैं, तो कहीं बच्चों को वितरण में कम खाना देने के मामले सामने आते हैं। निरीक्षण में भी ज्यादा बच्चे दिखाकर कम खाना खिलाने तथा औना-पौना करने की कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही इस बार मामला आया है। आरोप हैं कि बेसिक विभाग में खाद्यान्न देख रहे जिम्मेदार और बाबू ने स्कूलों से साठगांठ कर जमकर अनाज आवंटन में धांधली की है। जिसकी शिकायत वार्ड मेंबरों ने सीधे लखनऊ एमडीएम प्राधिकरण को की। इस पर जांच चल रही हैं। बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर पांच के सभी परिषदीय स्कूलों के अलावा माध्यमिक में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज तथा सिग्लर स्कूल भी शामिल हैं। विश्वकर्मा ने बताया कि इन स्कूलों में एमडीएम संबंधी जानकारी मांगी गई है। स्कूलों की तरफ से भी जानकारी उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती जा रही है। बताया कि इसमें खाद्यान्न आवंटन में साठगांठ करने के साथ अन्य आरोप हैं। जल्द ही जांच पूरी कर बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन