फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   May the desire of the bride not make you poor

Budaun News: कहीं आपको कंगाल न बना दे दुल्हन की चाह

Fri, 14 Jul 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
May the desire of the bride not make you poor
दातागंज में शादी कराने के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय, कई लोग बन चुके शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। तहसील क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ मामले ऐसे भी आए हैं, जिनमें शादी करा दी गई लेकिन पहली ही रात में दुल्हन घर से सामान समेटकर चंपत हो गई। लोकलाज के भय से अधिकांश मामलों में लोगों ने पुलिस को जानकारी तक नहीं दी, जिनकी दी उनमें कुछ में ही कार्रवाई हुई।
तहसील क्षेत्र के कई गांवों में शादी कराने के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में गांव नौनी टिकन्ना के एक युवक से शादी कराने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए और उसकी शादी भी नहीं कराई गई। इससे पूर्व कुनिया रायपुर गांव में एक युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर शादी करा दी गई लेकिन दुल्हन रात ही में घर का सामान लेकर चंपत हो गई।
विज्ञापन

इन दोनों मामलों से पुलिस को अवगत कराया भी गया। कुनिया रायपुर वाले मामले में तो पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया लेकिन बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया। नौनी वाले मामले में पुलिस की कार्रवाई पूछताछ तक सीमित रही। इसी क्रम में अंधरऊ गांव का एक युवक भी ऐसी ही वारदात का शिकार हुआ। उसकी भी शादी के बाद पत्नी घर का सामान समेटकर चंपत हो गई। हालांकि रात में खेत पर काम करने वाले कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गांव रुधौली में भी इस तरह की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
परा में परिवार वालों को दिया नशीला पदार्थ
कस्बे के मोहल्ला परा में कुछ समय पहले शादी के बाद रात में दुल्हन परिवार वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर का सामान लेकर चंपत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने दूसरे दिन शादी कराने वाले मध्यस्थ को पकड़ लिया, जिसके बाद पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। परिवार वालों ने दबाव बनाकर कुछ रुपये और सामान वापस लेकर मामला सुलटाया।

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं करने वाला एक गिरोह सक्रिय है जिसमें एक महिला मुखिया समेत पांच-छह लोग शामिल हैं। यह लोग जयपालपुगा समेत शाहजहांपुर के गांव गढ़िया रंगीन, सहोरा गोटिया आदि गांवाें के लोगों को भी शिकार बना चुके हैं।
--
इस तरह का कोई मामला अभी हमारी जानकारी में नहीं आया है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई कराई जाएगी।



-कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed