फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mauni Amavasya today... flood of faith will surge at Gangaghat

Budaun News: मौनी अमावस्या आज... गंगाघाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Fri, 09 Feb 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today... flood of faith will surge at Gangaghat
कछला गंगाघाट पर व्यवस्थाएं देखते एसएसपी आलोक प्रियदर्शी।
- एसएसपी ने देखे जिले की सीमा पर लगे कैमरे
विज्ञापन

- स्नानार्थियों के वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही रोकने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहेगा। श्रद्धालुओं के अनुरूप व्यवस्थाएं देखने के लिए घाट पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी भी पहुंचे। उन्होंने जिले की सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कछला घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर पहुंचे एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने गंगा किनारे की भौगोलिक स्थिति पर गौर किया। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना के तहत स्थानीय पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों से फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल पर रोके जाने के बारे में निर्देश दिए। कहा कि आवागमन में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वाहनों की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम भी नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि मौनी अमावस्या पर हर साल ही बदायूं, बरेली, पीलीभीत, हाथरस आदि जिलों के अलावा राजस्थान से भी काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए कछला घाट पर पहुंचते हैं। वैसे भी माघ महीने में गंगा स्नान का खासा महत्व माना जाता है। मौनी अमावस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए अस्थायी चेंज रूम भी दुरुस्त कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed