फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   maternal uncle had killed innocent nephew in Budaun after Failing Sexual Exploitation

मामा ने की थी मासूम की हत्या: मक्का के खेत में ऐसे हाल में मिला था शव, वजह जान बहन और जीजा के उड़े होश

Wed, 28 Jun 2023 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Jun 2023 08:34 AM IST
सार

बदायूं के उझानी में दरिंदगी में नाकाम रहने पर मामा ने मासूम भांजे की हत्या की थी। आठ वर्षीय बालक का शव मक्का के खेत में मिला था। आरोपी कुरकुरे के दो पैकेट दिलाकर बालक को खेत में ले गया था। दरिंदगी में असफल होने पर मासूम को गला दबाकर मार डाला।

विज्ञापन
maternal uncle had killed innocent nephew in Budaun after Failing Sexual Exploitation
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में आठ साल के मासूम की हत्या उसके सगे मामा ने दरिंदगी की कोशिश में नाकाम रहने पर की थी। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को दबोचा तो उसने पूछताछ के दौरान हकीकत बयां कर दी। घटना का खुलासा हो जाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया। बाद में न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


युवक उझानी के एक मोहल्ले का निवासी है। वह मृतक बालक के पिता और मां के साथ उन्हीं के किराये के मकान में करीब 15 साल से रह रहा है। पुलिस के मुताबिक- शुक्रवार शाम युवक अपने भांजे को साथ ले गया। कांशीराम कॉलोनी के पास उसने बालक को कुरकुरे के दो पैकेट दिलाए। इसके बाद उसने सड़क पार कर मक्का के खेत में ले जाकर बालक के साथ दरिंदगी की कोशिश की। 
विज्ञापन


नाकाम रहने पर उसने बालक का उसी के अंडरवियर के नाड़े से गला घोंट दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि दरिंदगी की कोशिश के दौरान बालक ने शोर मचाने के साथ पूरी घटना पिता को बताने की बात कहने लगा था। युवक के मुताबिक, इससे वह डर गया। अगर वह बालक को नहीं मारता तो उसकी पोल खुल जाती। घटना को अंजाम देकर युवक वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक, बहन-बहनोई के साथ बालक की खोजबीन में भी रात तक जुटा रहा। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से ही एक रूमाल बरामद किया है। रूमाल का इस्तेमाल उसने दरिंदगी की कोशिश के दौरान किया था।

पहले निर्माणाधीन मकान में छिपाई थी लाश
पुलिस की गिरफ्त में आए कातिल मामा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उसने राजनगर गेट के पास एक निर्माणाधीन मकान में लाश छिपा दी थी। इसके बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो वहां उसके भांजे के गायब होने का शोर मच चुका था। 

 

वह अपने बहनोई के साथ बच्चे को तलाश करने का ड्रॉमा करता रहा। किसी को उस पर कोई शक न हो इसलिए वह सभी के साथ तलाश करने में लगा रहा। बाद में मौका पाकर उसने निर्माणाधीन मकान से शव उठाकर मक्का के खेत में फेंक दिया।

पॉक्सो लगाया, 21 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट दाखिल
मासूम की हत्या में उसके सगे मामा के खिलाफ आईपीसी की धारा- 302, 201, 377, 511 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के दौरान ही डीएनए जांच के लिए भी सैंपल लिया गया।

एसएसपी ने युवक को जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस की ओर से कोई कसर नहीं छोड़े जाने का भी दावा किया। उन्होंने बताया कि ट्रायल जल्द हो जाए, इसीलिए चार्जशीट भी 21 दिन में कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

 

वर्कआउट करने वाली टीम को एसएसपी ने किया पुरस्कृत
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस को संयुक्त रूप से लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र कुमार के नेतृत्व में दोनों टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed