फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   massive collision between a school bus and a tempo in Badaun one dead three injured

UP News: बदायूं में स्कूल बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत; तीन घायल

Wed, 31 Jan 2024 04:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 04:21 PM IST
सार

श्रीपाल बुधवार सुबह एक टेंपो में सवार होकर बथुआ साग बेचने शहर आए थे। वह सुबह करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे। एआरटीओ कार्यालय से आगे पहुंचे थे। तभी स्कूल बस ने टक्कर मार दी

विज्ञापन
massive collision between a school bus and a tempo in Badaun one dead three injured
मृतक श्रीपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के नजदीक बुधवार सुबह एक स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त भिडंत हो गई। इसमें 28 वर्षीय श्रीपाल की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मझरा निवासी श्रीपाल पुत्र अमरपाल बुधवार सुबह एक टेंपो में सवार होकर बथुआ साग बेचने शहर आए थे। बताते हैं कि वह सुबह करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे। एआरटीओ कार्यालय से आगे पहुंचे थे। तभी स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार श्रीपाल, कालू, प्रेमपाल और प्रमोद घायल हो गए। टेंपो प्रमोद चला रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया जहां श्रीपाल की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed