फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mason killed, one injured in road accident

Budaun News: सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, एक घायल

Sun, 24 May 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 24 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mason killed, one injured in road accident
बिनावर। बिनावर क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई एक बाइक दुर्घटना में 20 वर्षीय राजमिस्त्री सतीश की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सतीश अपने साथियों को छोड़ने मईरजऊ गांव जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक बंद पड़े एक पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गई। हादसे में सतीश और देवीपुर निवासी हाकिम सिंह गंभीर घायल हुए, जबकि एक मजदूर बच गया। पीआरबी 112 पुलिस ने सतीश को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हाकिम सिंह का इलाज बरेली में चल रहा है। मृतक सतीश अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

---
बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल

वजीरगंज। एमएफ हाईवे मार्ग पर कस्बा वजीरगंज में शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पिंटू कुमार निवासी पनवड़िया, बदायूं के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बदायूं की ओर से आ रहा था, जबकि पिंटू कुमार बाइक से बिसौली की तरफ से वजीरगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ओवरलोड भूसा की पिकअप पलटी

कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव सिमरा के पास ओवरलोड भूसा भरी पिकअप पलट गई। प्राथमिक स्कूल के पास हुई घटना में ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। गांव में पलटी पिकअप से सड़क किनारे लोग बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed