फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mason and laborer on motorcycle killed in collision with bus

Budaun News: बस की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री व मजदूर की मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mason and laborer on motorcycle killed in collision with bus
मृतक बद्री प्रसाद का फाइल फोटो
वजीरगंज। मकान निर्माण का काम कर बाइक से घर लौट रहे राजमिस्त्री राजेश और उसके साथी मजदूर बद्री प्रसाद को सोमवार रात रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री ने बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौत होने से पूरा गांव मंगलवार को शोक में डूबा रहा।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी राजेश (40) राजमिस्त्री का काम किया करते थे। सोमवार को वह गांव के ही बद्री प्रसाद (40) को मजदूरी के लिए अपने साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबट गांव ले गए थे। दोनों वहां मकान निर्माण का काम करने के बाद शाम को बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। काम से लौटते समय वजीरगंज-बदायूं मार्ग पर यूपी-24 होटल के पास सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में बद्री प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि राजेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अविवाहित है, बेटी डिग्री कॉलेज में पढ़ रही है। छोटा बेटा घर पर रहता है। बद्री प्रसाद चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया है कि पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। रोडवेज बस का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

बाइक की टक्कर से बालक की मौत



- घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम



संवाद न्यूज एजेंसी



बिनावर। गांव पस्तोर में घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बालक अनुराग को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



गांव पस्तोर निवासी सत्येंद्र सिंह का पुत्र अनुराग (6) सोमवार शाम करीब सात बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान विजय नगला की ओर से बाइक लेकर जा रहे युवक की बाइक की चपेट में अनुराग आ गया था। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार को रोक लिया।



उधर, परिजन घायल अनुराग को बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। मंगलवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अनुराग की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।




प्रधान के पति नरेशपाल सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से अनुराग की मौत हुई है। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि घटना की सूचना थाना पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक बद्री प्रसाद का फाइल फोटो

मृतक बद्री प्रसाद का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed