फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman strangled to death, legs tied and body dumped in pasture field

Budaun News: विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पैर बांधकर चरी के खेत में डाला शव

Wed, 31 Jul 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 31 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman strangled to death, legs tied and body dumped in pasture field
बिनावर (बदायूं)। गांव वृंदावन में विवाहिता मीरा (25) की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पैर बांधकर शव खेत में फेंक दिया गया। परिजनों के मुताबिक मीरा को मायके में छोड़ गया पति आकाश रविवार को रात के वक्त गांव आया। फिर कॉल कर मीरा को गांव के बाहर बुलाने के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन

वृंदावन निवासी मीरा पुत्री अजुद्दी की शादी करीब एक साल पहले बिसौली क्षेत्र के दिसौलीगंज निवासी आकाश उर्फ रोनी के साथ हुई थी। मीरा के भाई लालाराम का कहना है कि शनिवार को आकाश उनकी बहन को मायके छोड़कर चला गया। रविवार रात घर में महिला संगीत कार्यक्रम चल रहा था। करीब 11 बजे मीरा के मोबाइल पर एक कॉल आई और उसके बाद वह संगीत कार्यक्रम से उठकर चली गई। वह घर के बच्चों को आकाश से मिलने के लिए जाने की बात बताकर गई थी, किसी बड़े को नहीं बताया था।
विज्ञापन

काफी देर बाद भी मीरा नहीं लौटी तो तलाश किया गया। गांव में कई जगह ढूंढने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह बच्चों ने बताया कि बुआ रात फूफा से मिलने गई थीं। इस पर परिवार वाले सोमवार को दिसौलीगंज पहुंचे और उन्होंने मीरा के बारे में जानकारी की, लेकिन ससुराल वालों ने कोई जानकारी से इन्कार कर दिया। उसके बाद मायके वालों के साथ आकाश भी वृंदावन आ गया। सोमवार देर रात तक उसकी खोजबीन चलती रही। रात करीब 11 बजे आकाश भी अपना मोबाइल फोन और कार छोड़कर ससुराल से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंगलवार सुबह गांव के जमुना प्रसाद अपने खेत में चरी काटने गए थे। तब उन्होंने मीरा का शव पड़ा देखा। उनकी सूचना पर परिवार वाले और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर श्रीकांत मिश्रा भी पुलिस बल के साथ आ गए। एक घंटे बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मायके वालों का आरोप है कि मीरा की हत्या उसके पति आकाश ने की है। इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आकाश की कार और मोबाइल को कब्जे में लेकर उसके बड़े भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।


- वृंदावन में महिला की हत्या हुई है। उसके मायके वाले पति पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसकी छानबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और फिर उसके बाद विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed