फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   married woman has accused two men of exploitation in buduan

Budaun News: पति ने एक हजार रुपये में किया पत्नी का सौदा, दो युवकों ने बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sun, 08 Feb 2026 08:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 08:20 PM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बहेटा क्षेत्र से एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
married woman has accused two men of exploitation in buduan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने एक हजार रुपये में उसे दो युवकों के हवाले कर दिया। दोनों युवकों ने विवाहिता को बाग में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति और दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायतीपत्र में महिला ने बताया है कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस के दस्तावेज बनवाने जा रही थी। रास्ते में उनको पप्पू और बालकिशन मिले। आरोपियों ने पीड़िता के पति को एक हजार रुपये का लालच देकर उसे अपने साथ भेजने के लिए राजी कर लिया। पति ने भी उसका (पत्नी) का सौदा कर दिया। 
विज्ञापन


दोनों युवकों ने बाग में किया दुष्कर्म 
आरोप है कि दोनों युवक उसे बाइक से सुरैनी पापड़ी से बलकरनपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक बाग में ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची तो आपबीती अपने परिजनों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed