फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies of illness, family members who arrived at the scene were beaten up

Budaun News: बीमारी से विवाहिता की मौत, मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों की पिटाई

Wed, 21 Jan 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies of illness, family members who arrived at the scene were beaten up
बदायूं। उसहैत में 25 वर्षीय विवाहिता प्रगति की बीमारी से दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। परिवार के लोग मायके पक्ष को सूचना देकर शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। शव पहुंचने से पहले मायके पक्ष के लोग कस्बे में पहुंच गए। जहां मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन



शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव गंगुरिया के रहने वाले चेतराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रगति की शादी नवंबर 2024 में उसैहत कस्बा के वार्ड नंबर एक के रहने वाले शिवकुमार पुत्र रविंद्र के साथ की थी। तीन महीने पहले प्रगति ने एक पुत्री को जन्म दिया। उसके बाद वह बुखार से पीड़ित रहने लगी।
विज्ञापन

परिवार वालों ने उसका हर जगह उपचार कराया, लेकिन कहीं लाभ नहीं मिला। ससुराल पक्ष के लोग दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। भाई राजीव ने बताया कि बहन की मौत की सूचना पर वह परिवार के साथ उसहैत पहुंचे तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। विवाहिता की मौत हुई थी तो उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। विवाहिता की बीमारी से मौत हाेने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed