{"_id":"69ceb4c9b0dc4464c108cf7f","slug":"married-girlfriend-insisting-on-marriage-files-complaint-with-police-badaun-news-c-122-1-spn1004-169611-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निकाह की जिद कर रही शादीशुदा प्रेमिका ने अब पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निकाह की जिद कर रही शादीशुदा प्रेमिका ने अब पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
बंडा। तीन दिन से प्रेमी के घर में बैठी शादीशुदा महिला निकाह की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के भाग जाने पर प्रेमिका बृहस्पतिवार को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
तीन साल से युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिवार वालों ने मना करते हुए युवती का निकाह पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के एक युवक से करा दिया। इसके बाद भी युवती अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रही। इस बात की जानकारी जब उसकी ससुराल वालों को हुई तो विवाद होने लगा।
इसके बाद युवती अपने मायके चली आई। यहां भी प्रेमी से मिलती रही। गर्भवती होने पर जब युवती ने प्रेमी से निकाह करने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद कई दिनों तक दोनों परिवारों के बीच पंचायत चली, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। प्रेमी के बाहर जाने की जानकारी पर युवती उसके घर पहुंच गई और निकाह की जिद पर अड़ गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवती निकाह करना चाहती है, लेकिन कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती। बातचीत की जा रही है।