फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Marriage of minor was fixed, now she has gone missing

Budaun News: नाबालिग की तय कर दी थी शादी, अब हो गई लापता

Tue, 06 Feb 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Marriage of minor was fixed, now she has gone missing
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पिता ने एक युवक पर अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पिता का यह भी कहना है कि उसकी बेटी घर से सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपया भी ले गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह 29 जनवरी को अपने परिवार के साथ खेत पर मिर्च तोड़ने गया था। दोपहर बाद जब वह घर लौटकर आए तो नाबालिग बेटी नहीं थी। घर से सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये भी नदारद थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास के लोगों से अपनी बेटी के बारे में जानकारी ली लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में सूचना मिली कि संजीव उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। तब उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने यह भी लिखकर दिया है कि उसने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी और उसकी गोद भराई भी हो गई थी। वह उसकी शादी करने वाला था लेकिन इससे पहले ही उसकी बेटी को आरोपी संजीव ले गया। थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed