फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   marriage cancel

तीन गाड़ियों में बरात लेकर जा रहे दूल्हे को बार्डर से लौटाया

Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
marriage cancel
दबतोरी। लॉकडाउन में एक दूल्हे का सात जन्मों के बंधन में बंधने का सपना अधूरा रह गया है। शनिवार दोपहर को सिरौली से एक बरात बदायूं के बिसौली के लिए चली तो पुलिस ने उसे बार्डर से वापस कर दिया। तीन गाड़ियों में निकली बरात में एक गाड़ी में दूल्हा और दो गाड़ियों में बराती बैठे थे। पूछताछ की गई तो दूल्हे ने बताया कि वह शादी के लिए बिसौली जा रहा है। लेकिन उसके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। इस दौरान काफी देर दूल्हा पक्ष के लोग पुलिस से मान मनोव्वल करते रहे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बताया कि वैध अनुमति होने पर दूल्हा समेत तीन लोग बरात में जा सकते हैं। सब इंस्पेक्टर ब्रज किशोर के मुताबिक कोई वैध अनुमति न होने की वजह से बरात को वापस कर दिया गया। बरातियों ने राजनीतिक दबाव बनाने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। बता दें कि कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद बरेली को रेड जोन घोषित किया गया है। बरेली के थाना सिरौली की सीमा बिसौली के दबतोरी से लगती है। दबतोरी-सिरौली रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अरिल नदी के बार्डर पर बैरियर लगा दिए गए हैं। पुलिस 24 घंटे ड्यूटी दे रही है।
विज्ञापन

बिना मास्क से नजर आए पुलिस कर्मी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। लेकिन अरिल बार्डर पर जिस वक्त बरात को रोका गया , उस दौरान ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मी बिना मास्क के नजर आए। जबकि दूल्हे ने मुंह में रूमाल बांधा था। लॉकडाउन में दिन-रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed