फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Market decorated for Akshaya Tritiya, demand for diamond jewellery

Budaun News: अक्षय तृतीय के लिए सजा बाजार, डायमंड ज्वैलरी की मांग

Wed, 30 Apr 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Market decorated for Akshaya Tritiya, demand for diamond jewellery
आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बदायूं। अक्षय तृतीय को लेकर बाजार सज चुका है। ज्वैलरी के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ है। सोने और डायमंड के आभूषणों में ज्यादा अंतर न होने की वजह से ग्राहक डायमंड के आभूषण की मांग बढ़ी है। कारोबारियों ने अच्छा व्यापार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को अक्षय तृतीया है। उसे देखते हुए सराफा बाजार में मंगलवार को भी रौनक दिखाई दी। सुबह तेज धूप में भी ग्राहक खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। हरसहायमल श्यामलाल सराफ के शोरूम में दोपहर एक बजे ग्राहकों की भीड़ रही। लोग अंगूठी, टाॅप्स, पैंडल और डायमंड की खरीदारी कर रहे थे। ग्राहक सुधा देवी ने बताया कि अक्षय तृतीय में आभूषण खरीदना शुभ होता है। इस वजह से खरीदारी कर रहे हैं। इसी तरह टिकटगंज स्थित टीकाराम ज्वेलर्स में भी ग्राहकों की भीड़ रही। यहां पर ग्राहकों ने कम वजन वाले व्हाइट गोल्ड, रोज गोल्ड, टर्की ज्वैलरी खरीदते दिखाई दिए। कई ग्राहकों आज ने ज्वैलरी पसंद कर ली है। अक्षय तृतीया के दिन वह इसकी डिलीवरी लेंगे।
विज्ञापन

--
फोटो-7
सोने का दाम ऊपर-नीचे होने की वजह से ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। पहले ग्राहकों को लगा था कि सोना सस्ता होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोने के दाम और डायमंड के दाम में ज्यादा फर्क नहीं है। इस वजह से डायमंड के आभूषण लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचित प्रकाश, मालिक, हरसहायमल श्यामलाल शोरूम
--
फोटो-8
- हल्के आइटम की ज्यादा मांग है। अक्षय तृतीय को लेकर ग्राहकों ने पहले से आभूषण बुक करवा लिए हैं। अब वह खरीदारी करने आ रहे हैं। दाम कम न होने की वजह से आभूषण के शौकीन लोग कम आ रहे हैं।
- नितिन कुमार, मालिक, टीकाराम एंड सन्स ज्वैलर्स

आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed