फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many people get sick from fever in Faridabad

फरीदाबाद में बुखार  से कई लोग बीमार

Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंवरगांव
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंवरगांव Updated Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Many people get sick from fever in Faridabad
Doctor shimla
गांव में गंदगी का अंबार, नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम      
विज्ञापन

कुंवरगांव स्वास्थ्य उप केंद्र पर भी व्यवस्थाएं ढुलमुल      

क्षेत्र के गांव फरीदाबाद में बुखार ने दस्तक दे दी है। गांव के कई लोगों को बुखार ने चपेट में ले लिया है। सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप करने की जहमत नहीं उठाई है। इससे गांव के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गुस्सा पनप रहा है। 
कुंवरगांव के फरीदाबाद गांव में एक सप्ताह पहले बुखार ने दस्तक दी थी। धीरे-धीरे कर गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों को बुखार ने चपेट में ले लिया। गांव के कई लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। कस्बे के स्वास्थ्य उप केंद्र पर भी व्यवस्थाएं ढुलमुल हैं। गांव के नीरज (17) पुत्री प्रकाश, मनोज (5) पुत्र जयपाल, मान सिंह (38) पुत्र अनोखे, भूरे लाल (27) पुत्र प्यारे लाल, हाकिम (22) पुत्र नेमचंद्र, महेश पाल (25) पुत्र रोशन लाल, राकेश (21) पुत्र हंशराज, राधेश्याम (42) पुत्र परमेश्वरी, राम प्यारी (48) पत्नी हरिहर सिंह, लौंग श्री (45) पत्नी राम प्रकाश, रेखा (12) पुत्री किशन, भूरे (35) पुत्र प्यारे लाल, सरिता (452) पुत्री श्यामवीर, रजनी (16) पुत्री राम बहादुर, पान कुंवर (38) पत्नी पप्पू, राज कुमारी (42) पत्नी मैकू  आदि बुखार से पीड़ित हैं। कुछ लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुंवरगांव के इन लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज नहीं मिल पा रहा है।      
विज्ञापन

------      
टूटी सड़कें, जलभराव और गंदगी से फैल रहे रोग      
कुंवरगांव। फरीदाबाद गांव में गंदगी के अंबार लगे हैं। गांव की टूटी सड़कों पर जलभराव है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां बजबजा रही हैं। इससे गांव में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। हालांकि, प्रधान सुरेश का कहना है कि वह सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। जल निकासी के लिए भी व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed