फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   many devotee reached in kakoda

गंगा तट पर आस्था का सैलाब

Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
many devotee reached in kakoda
लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 
पतित पावनी गंगा के पावन तट पर धर्म और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े लाखों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में डुबकी लगाई। अर्घ्य देकर कुशलता की प्रार्थना की। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान संध्या तक चलता रहा। धरम-करम के साथ बच्चों ने गंगा घाट पर मस्ती भी की। शाम ढले रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए मेले की भव्यता देखते ही बनी। 
विज्ञापन

सोमवार प्रात: ही स्नानार्थियों ने डुबकी लगाना आरंभ कर दिया। गंगा मैया को धोती पहनावा के साथ जोत बजाने जैसे धार्मिक आयोजन हुए। संतों ने हवन, यज्ञ किया। भजन, कीर्तन हुए। सहभोज, भंडारे हुए। पहले से तमाम श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। जो स्नानार्थी पहुंचे, उनमें से भी अधिकांश रुक गए। द्वितीया से वापसी होना शुरू हो जाएगी। हालांकि मिनी कुंभ में इस बार पिछली बार की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक जुटी। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार इस बार करीब तीन लाख से अधिक गंगा भक्त पहुंचे। जबकि पिछली बार पंचायत चुनाव होने के कारण यह संख्या करीब कम रही थी।
विज्ञापन


ककोड़ा मेला में आगजनी से हड़कंप
मेला ककोड़ा। मेला ककोड़ा में तीन जगह आग लग गई। बड़ा हादसा होने से टल गया।
गंगा किनारे लगे देवराह बाबा गौ रक्षा आश्रम (तंबुओं) में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगी वैसे ही लोगों ने पानी से आग पर काबू पा लिया। तंबू का ऊपर का हिस्सा और एक शौचालय भी आग के हवाले हो गया। आग लगने के दौरान ही पुलिस और गायत्री परिवार के लोग पहुंच गए जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर सर्विस स्टेशन की गाड़ी पहुंची। इधर विधायक आशुतोष मौर्य के टेंट के पास एक टेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं रोहली गांव के गुरुदत्त के कैंप में भी आग लग गई। जिसपर काबू पा लिया गया। यहां भी फायर सर्विस स्टेशन की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed