{"_id":"682a35b8559d52a6c405799b","slug":"mansi-won-silver-medal-in-weight-lifting-badaun-news-c-123-1-bdn1008-139611-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वेट लिफ्टिंग में मानसी ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वेट लिफ्टिंग में मानसी ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
कोच के साथ मानसी चामुंडा।स्रोत-स्वयं
बदायूं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बिहार के राजगीर में हुई वेट लिफ्टिंग में बदायूं की मानसी चामुंडा ने रजत पदक जीता। 49 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए 75 किलो स्नैच और 88 किलो की क्लीन एंड जर्क मारी, जिसके दम पर उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है।
शहर के जलधंरी सराय निवासी मानसी चामुंंडा को बचपन से ही खेलों में रूचि थी। उन्होंने कम उम्र से ही वेट लिफ्टिंग की तैयारी करना शुरू कर दी थी। बाद मेें खेल की दुनिया में अलग पहचान बनाती चली गई। अभी वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) लखनऊ में वेट लिफ्टिंग का अभ्यास कर रही हैं। गोपाल भाई शर्मा उनके मुख्य कोच हैं। इसके अलावा कोच सुमन भाटिया, संतोष कुमार और फिजियोथेरेपिस्ट अंकुर बाबू है। मानसी ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आए पदक की बदौलत उनका एशियन चैंपियनशिप की ट्रायल के लिए चयन हो गया है। अब उनका सीधा फोकस एशियन गेम्स के लिए है। इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गई है।
-- -- -- -- -- -
यह रही उपलब्धियां
- वर्ष 2024 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफएफ) की ओर से नेशनल यूथ पुरुष एवं महिला ओपन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वहां पर 49 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। इससे पहले मोदी नगर में 2022 में खेलो इंडिया नेशनल वूमेन रैंकिंग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। जून 2022 में भारतीय भारोत्तोलन संघ की ओर से मेक्सिको के लियोन में और जुलाई 2022 में उजबेकिस्तान के ताशकंद में खेलते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया था। दिल्ली में 2018-19 में 66वां नेशनल स्कूल गेम हुआ था। वहां पर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- --