{"_id":"58e922194f1c1bbf7a5b4acc","slug":"manju-deirdar-listened-to-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजू दिलेर ने सुनी समस्यांए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजू दिलेर ने सुनी समस्यांए
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
मंजू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य का स्वागत
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने नगर पालिका के सभागार में सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं को सुनते हुए वाल्मीकि समाज की महिलाओं से उनका हाल जाना। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का भरोसा दिया।
मंजू दिलेर का सहसवान आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए कई योजना चला रही है, जिनका सीधा लाभ समाज को मिलेगा। स्वच्छकार विमुक्ति योजना का सर्वे पुन: कराया जाऐगा और जो शेष पात्र व्यक्ति छूट गए हैं उन्हें उनका लाभ दिलाया जाऐगा।
श्रीमती दिलेर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाल्मीकि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए दृढसंकल्प है। उन्होंने नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में जगदीश चिल्ड्रन एकेडमी के 25 वें वार्षिकोत्सव समारोह में शिरकत करते हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी बांटे। विद्यालय प्रबंधक ऊषा मिश्रा ने स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन, अब्दुल फरीद खां, आशुतोष वाष्र्णेय, अवढर शर्मा,अनीस अहमद, अंसार हुसैन, मुगीश अहमद, अनुज माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।