फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mangala Mata temple will be beautified with one crore

Budaun News: एक करोड़ से कराया जाएगा मंगला माता मंदिर का सुंदरीकरण

Thu, 29 Jun 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mangala Mata temple will be beautified with one crore
वजीरगंज में मंगला माता मंदिर पर पर्यटन विभाग की टीम से बात करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। स
एक करोड़ से होगा मंगला माता मंदिर का सुंदरीकरण
विज्ञापन

सदर विधायक महेश गुप्ता ने भेजा था प्रस्ताव, पर्यटन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज। नगर के ऐतिहासिक मंगला माता मंदिर का पर्यटन विभाग सुंदरीकरण कराएगा। विभाग ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने मंदिर परिसर का जायजा लिया।
आंवला मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध मंगला माता मंदिर तथा परिसर के सुंदरीकरण के लिए नगरवासियों की मांग पर सदर विधायक महेश गुप्ता ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर शासन ने एक करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को पर्यटन विभाग की टीम ने मंदिर का दौरा कर जरूरी जानकारी एकत्र की। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने टीम के जेई रवि यादव को जरूरी सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

टीम ने पूरे मंदिर परिसर का जायजा लेने के बाद विधायक तथा मौजूद नगरवासियों की सहमति के बाद बाला जी मंदिर के बराबर में श्री राम दरबार के निर्माण के साथ, उसी से लगा हुआ एक प्रतीक्षालय तथा आंवला रोड से मंदिर को जाने वाले रास्ते पर एक भव्य मुख्य गेट निर्माण की रूपरेखा निर्धारित की। इस मौके पर टीम ने अपने मानकों के हिसाब से नक्शा भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज देंगे। इसके बाद दो से तीन माह में राशि जारी हो जाएगी और उसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, पवन कुमार वार्ष्णेय, अनुज सक्सेना, रवि गुप्ता, अरुण सक्सेना, डिपिन चंद्र वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, बंटी सिंह, नरेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed